Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
atsnews
Patna -: पटना में मोदी जी का मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है. #narendramodi #mandir #patna #aapneta #newsexpress
Nawada, Nawada
| Aug 22, 2026
#narendramodi
#mandir
#patna
#aapneta
#newsexpress
MORE NEWS
चीनी के भाव बढ़ने पर सदन में पहले भी बहस का मुद्दा रहा था आपके क्षेत्र में अभी चीनी क्या भाव चल रहे हैं। कमेंट जरूर करें 🤟🤟🤟
Nawada, Nawada | Aug 22, 2026
नवादा में चातर हॉल्ट के पास व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप नवादा के चातर हॉल्ट के पास एक व्यक्ति का श/व मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्/या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही रजौली DSP दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। DSP ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। घटना के उद्भेदन के लिए स्पेशल टीम गठित कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही गई है। #Nawada #NawadaNews #ChatraHalt #Rajauli #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #NawadaPolice #RajauliDSP #BiharPolice #LatestNews #GroundReport
Nawada, Nawada | Aug 22, 2026
नवादा/हिसुआ में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 17 वर्षीय युवक की मौत, क्लीनिक बंद कर डॉक्टर हुआ फरार, पुलिस जांच आरंभ । नवादा जिले के हिसुआ में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 17 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक को नशे की लत छुड़ाने के लिए क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जो दिनेश पांडेय का पुत्र था। प्रिंस का पैतृक गांव बिहारशरीफ के लिचरगंज में है। उसका परिवार वर्तमान में राजगीर की तुलसी गली में किराए के मकान में रहता था और कबाड़ी से जुड़ा व्यवसाय करता था। मृतक के पिता दिनेश पांडेय ने बताया कि उनका बेटा पिछले कुछ समय से ड्रग्स की लत का शिकार था। इसी दौरान एक दलाल ने उन्हें हिसुआ में नशा छुड़ाने के अच्छे इलाज की जानकारी दी। इसके बाद वे अपने बेटे को हिसुआ पानी टंकी के नजदीक गया रोड स्थित कैथीर मार्केट में संचालित अवैध शिफा क्लीनिक पर ले गए, जो कथित डॉक्टर नौशाद आलम का है। परिवार का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के लिए 50,000 रुपये की मांग की थी और 40,000 रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए थे। पिछले तीन दिनों से प्रिंस सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहा था।परिवार के बार-बार कहने पर भी डॉक्टर, जो कथित तौर पर खुद नशे में था, यही कहता रहा कि 'ठीक हो जाएगा'। रात में प्रिंस की हालत और बिगड़ने पर डॉक्टर ने बताया कि उसके पास ऑक्सीजन नहीं है और परिवार को उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाने को कहा। जब परिजन उसे अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना अध्यक्ष के निर्देश पर एसआई परदेशी कुमार पुलिस बल के साथ क्लीनिक पर पहुंचे। हालांकि, आरोपी झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो चुका था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा क्लीनिक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। Ppn News Hub,Nawada Bihar नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 22, 2026
राशन कार्ड एंट्री प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित। आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू की अध्यक्षता में राशन कार्ड एंट्री की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक में जिले में राशन कार्ड से संबंधित एंट्री कार्य की प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड से संबंधित एंट्री कार्य में गति एवं शुद्धता, दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए। पात्र लाभुकों से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 22, 2026
TEJAS कार्यक्रम के माध्यम से नवादा में स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मिला बढ़ावा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के अंतर्गत Startup India द्वारा स्टार्टअप इकोसिस्टम के विकास, जमीनी स्तर पर नवाचार को बढ़ावा देने तथा युवाओं में उद्यमिता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से TEJAS (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीमती नीलिमा साहू, सहायक समाहर्त्ता श्री प्रिंस राज, संस्थान के प्राचार्य डॉ. रोशन कुमार एवं उद्योग विभाग की महाप्रबंधक श्री सुजात द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर DPIIT के निदेशक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े तथा विभिन्न गतिविधियों में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने युवाओं को केवल नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने तथा अपने innovative ideas को उद्यम में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय Entrepreneurship का है। युवाओं को नई सोच, मेहनत, लगन एवं निरंतर प्रयास के साथ इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन की ओर से उद्यमियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, जिसमें भूमि, विधि-व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य प्रशासनिक आवश्यकताओं से संबंधित सहयोग शामिल है। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों एवं स्थानीय स्टार्टअप्स द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉल रहे। पदाधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों से उनके उत्पाद, व्यवसायिक गतिविधियों, कार्यप्रणाली, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनके प्रयासों एवं नवाचार की सराहना की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) से लाभान्वित तसर उद्योग टेक्सटाइल्स, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना (PMFME) एवं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से लाभान्वित मिलेट, Startup Bihar से लाभान्वित पुष्पांजुरी सहित अन्य स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करते हुए उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने उनके व्यवसाय, उपलब्धियों, समस्याओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली और नवाचार आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सफल स्टार्टअप एवं उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि वर्तमान मुकाम केवल एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसके पीछे वर्षों का संघर्ष, निरंतर प्रयास, सीखने की प्रक्रिया और लक्ष्य के प्रति समर्पण रहा है। उनकी सफलता की कहानियां उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवा प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी रहीं तथा उन्हें अपने विचारों पर कार्य करने और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान Entrepreneurship Awareness, Mentorship, Capacity Building एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों एवं युवा उद्यमियों को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाते हुए अपने innovative ideas को व्यवसायिक रूप देने के लिए प्रेरित किया गया। TEJAS कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन, उद्योग विभाग, Startup India, शिक्षण संस्थानों, MSME एवं स्थानीय उद्यमियों को एक साझा मंच पर लाकर नवादा के स्टार्टअप एवं उद्यमिता इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम ने युवाओं में नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं रोजगार सृजन की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उद्यमिता के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान करने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 22, 2026
I got over 6,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Nawada, Nawada | Aug 22, 2026
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैंगरी में आयोजित हुआ सखी वार्ता कार्यक्रम। आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन एवं वन स्टॉप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पैंगरी, प्रखंड वारिसलीगंज में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं शिकायत निवारण सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की परामर्शी सुषमा कुमारी ने महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दुर्व्यवहार अथवा अन्य समस्याओं की स्थिति में महिलाएँ हेल्पलाइन के माध्यम से आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जानकारी देते हुए बाल शोषण, बाल विवाह, बाल मजदूरी, गुमशुदगी अथवा संकट की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को अनुचित स्पर्श, व्यवहार अथवा किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में चुप न रहने तथा अभिभावक, शिक्षक अथवा विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बाल अधिकार, साइबर अपराध एवं साइबर ठगी पर भी विशेष चर्चा की गई। विद्यार्थियों को मोबाइल, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन लेन-देन के सुरक्षित उपयोग तथा OTP, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को महिला एवं बाल सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए हिंसा, शोषण अथवा अपराध की स्थिति में समय पर उचित सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 21, 2026
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 36 परिवाद दर्ज, कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन। बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस निश्चय के अंतर्गत आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों के निष्पादन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित किए जाने की व्यवस्था की गई है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देश के आलोक में आज जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा श्री शम्भू शरण पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों द्वारा कुल 36 परिवाद दर्ज कराए गए। अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना अकबरपुर, ग्राम बरेव की चम्पा देवी द्वारा शौचालय निर्माण, थाना पकरीबरावां, ग्राम सिमरिया की बब्ली देवी द्वारा वेतन भुगतान, थाना कोआकोल, ग्राम छबैल के कैलाश चौहान द्वारा अवैध रूप से राशि निकासी तथा थाना हिसुआ, ग्राम खैराती बिगहा की धनवती देवी द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएँ प्रस्तुत की गईं। अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना तथा सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उन्हें सुगमता एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में अनुमंडल कार्यालय, नवादा सदर में भी अनुमंडल स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी,श्री अमित अनुराग द्वारा आमजनों की समस्याओं एवं प्राप्त परिवादों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जाँच कर नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 21, 2026