Public App Logo
Profile Picture

Nawada Information Ranjan

@s.pranjan
9751Followers
108Following
नवादा पुलिस
रेलवे ट्रैक बुंदेलखंड क्रॉसिंग पर E-रिक्शा पलटा
अंधरवारी दंगल प्रतियोगिता
<nis:link nis:type=tag nis:id=नवादा nis:value=नवादा nis:enabled=true nis:link/> से भागकर गिरिडीह के डोमायडीह स्थित महाराजा होटल में छिपा था आरोपी। पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा। अब नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार।
नवादा पुलिस प्रशासन की बढ़ने वाली हैं मुश्किले
अब जनता की सेहत से खिलवाड़ पड़ा महंगा! मिलावटखोरों पर 365 दिन चलेगा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री की दो टूक
अपरा ट्रेडर्स नवादा की ओर से दिवाली हार्दिक शुभकामनाएं
साइबर ठगी का खेल पड़ा महंगा! नवादा कोर्ट ने पहली बार सुनाई सजा, अपराधी को 5 साल की जेल
11 साल पुराने सड़क हादसे के मामले में आरोपी को सजा, चार महीने जेल में रहना होगा
नवादा में पुलिस की गवाही और चार्जशीट के आधार पर अदालत का फैसला, 1250 रुपये का जुर्माना भी लगाया
सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बिछाया ठगी का जाल, 200 लोगों का हिसाब-किताब लेकर घूम रहा था शातिर!

आंगनबाड़ी में बहाली से लेकर कन्या विवाह योजना तक के नाम पर लाखों की वसूली

खुद को अनुमंडल कार्यालय का कर्मचारी बताकर लोगों को देता था अधिकारियों से पहचान का हवाला

पुलिस ने किराये के कमरे से 19 एटीएम कार्ड, 9 फर्जी आईडी और 17 रजिस्टर किये बरामद 

नवादा

सरकारी नौकरी पाने की उम्मीद और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की चाहत को हथियार बनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले एक शातिर ठग का नवादा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. आरोपित का ठगी करने का तरीका भी बेहद शातिराना था. कभी खुद को अनुमंडल कार्यालय का कर्मचारी बताता, तो कभी अधिकारियों से करीबी संबंध होने का दावा करता. आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने से लेकर कन्या विवाह योजना की राशि खाते में भिजवाने तक का भरोसा देकर वह लोगों को अपने जाल में फंसाता था. अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कथित ठगी नेटवर्क की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं. मंगलवार को नगर थाना पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से पार नवादा के गांधी नगर सद्भावना चौक इलाके में छापेमारी कर 45 वर्षीय शैलेश कुमार उर्फ सचिन कुमार उर्फ संतोष कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपित मूल रूप से शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव का रहने वाला है. वह गांधी नगर में एक मकान के दूसरे तल पर किराये के कमरे में रह रहा था. पुलिस को पिछले कुछ दिनों से उसकी गतिविधियों पर संदेह था. निगरानी के बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया.

एक कमरे से खुला ठगी के खेल का बड़ा राज

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसके किराये के कमरे की तलाशी ली तो कई ऐसे सामान मिले, जिन्होंने जांच को नया मोड़ दे दिया. पुलिस ने दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, अलग-अलग बैंकों के 19 एटीएम कार्ड, नौ फर्जी पहचान पत्र, चार स्कैनर, एक बैंक पासबुक, चार चेकबुक और 17 रजिस्टर बरामद किये. इसके अलावा नौकरी और सरकारी योजनाओं से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं.

बरामद रजिस्टर इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी माने जा रहे हैं. इनमें करीब 200 लोगों के नाम और पते दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि रजिस्टरों में लोगों से वसूली गई रकम का हिसाब भी मौजूद है. अब पुलिस इन नामों के आधार पर संभावित पीड़ितों की पहचान और ठगी की कुल रकम का आकलन करने में जुटी है.

एक लाख रुपये लेकर भी नहीं दिला सका आंगनबाड़ी में नौकरी

ठगी का एक मामला नारदीगंज से सामने आया है. यहां एक महिला को आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर आरोपित ने करीब एक लाख रुपये ऐंठ लिये. महिला को विश्वास था कि आरोपित की सरकारी कार्यालयों में अच्छी पकड़ है और उसकी नौकरी लग जाएगी. लेकिन नौकरी मिलने के बजाय उसे ठगी का शिकार होना पड़ा. 

इसी तरह कन्या विवाह योजना का लाभ दिलाने के नाम पर करीब दो दर्जन महिला-पुरुषों से लाखों रुपये वसूलने की बात प्रारंभिक जांच में सामने आई है. पुलिस को नारदीगंज के अलावा अकबरपुर और रजौली क्षेत्र से भी ठगी की सूचनाएं मिल रही हैं.

सरकारी बाबू बनकर लोगों के बीच बनाता था रौब

आरोपित लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए खुद को नवादा अनुमंडल कार्यालय का कर्मचारी बताता था. वह दावा करता था कि अधिकारियों के साथ उसका उठना-बैठना है और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उसके लिए कोई बड़ी बात नहीं है. लोगों को भरोसा दिलाने के लिए कथित मैडम की तस्वीर तक मोबाइल पर भेजता था. योजना की राशि खाते में भेजवाने का आश्वासन देकर लोगों से पैसे वसूलता था.

आर्मी और एयरफोर्स की आईडी भी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की तलाशी में बरामद नौ पहचान पत्रों में आर्मी और एयरफोर्स से संबंधित आईडी के साथ आधार और पैन कार्ड भी मिले हैं. इन दस्तावेजों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाता था और ये वास्तविक हैं या फर्जी, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस को आशंका है कि इन पहचान पत्रों के जरिए आरोपित लोगों के बीच अपना प्रभाव जमाता और विश्वास हासिल करता था.

15 साल से ठगी का धंधा, पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि वह पिछले 10 से 15 वर्षों से ठगी के धंधे में सक्रिय है. शेखपुरा और रजौली में भी इस तरह की ठगी के मामलों में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है. वह कई बार जेल जाने की बात भी स्वीकार कर चुका है. हालांकि, इस बार पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 200 लोगों का रिकॉर्ड रखने वाला यह शातिर आखिर किन-किन लोगों के साथ मिलकर ठगी का कारोबार चला रहा था.

अब खुलेगी गिरोह के अन्य सदस्यों की कुंडली

पुलिस को संदेह है कि इतने बड़े स्तर पर लोगों से संपर्क, बैंक खातों और दस्तावेजों का इस्तेमाल तथा अलग-अलग इलाकों में ठगी का खेल अकेले संचालित करना आसान नहीं है. ऐसे में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. बरामद मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज और रजिस्टर के जरिए पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में हुई छापेमारी में सब इंस्पेक्टर सानू कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. सदर एसडीपीओ-01 हुलास कुमार ने बताया कि आरोपित नौकरी और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था. उसके पास से फर्जी पहचान पत्र, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं. उसके साथियों और आपराधिक इतिहास के संबंध में पूछताछ व जांच जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सावधान रहें: सरकारी नौकरी, आंगनबाड़ी बहाली या सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे न दें. किसी भी नियुक्ति या योजना की जानकारी संबंधित विभाग के आधिकारिक माध्यम से ही सत्यापित करें.
नवादा का ट्रक यूपी में बिना नंबर प्लेट के Part 7
नवादा का ट्रक यूपी में बिना नंबर प्लेट के Part 9
नवादा का ट्रक यूपी में बिना नंबर प्लेट के Part 6
शहीद के पिता के पैर छुए निशांत कुमार ने 

संस्कार इसे कहते है आज तक किसी नेता ने किसी शहीद के पिता के पैर नहीं छुए और ना ही आशीर्वाद लिया
जहां प्रकृति की पूजा होती है, जहां जाति-धर्म से ऊपर उठकर पूरा समाज एक घाट पर खड़ा होता है, जहां डूबते सूरज को भी उतनी ही श्रद्धा मिलती है जितनी उगते सूरज को. उस परंपरा का नाम है छठ!
छठ गीत पर खाकी का अनोखा अंदाज
न कोई दिखावा, न कोई भेदभाव, न आडंबर. बस सिर पर आस्था, हाथों में अर्घ्य और हृदय में छठी मैया का विश्वास. दुनिया के लिए यह पर्व है, बिहार के लिए आत्मसम्मान और पहचान!
दुनिया उगते सूरज को सलाम करती है, लेकिन बिहार डूबते सूरज को भी सिर झुकाकर प्रणाम करता है. यही बिहार की संस्कृति है, यही छठ महापर्व की महानता है!
जेल से बाहर आए अपराधियों की अब खैर नहीं! अकबरपुर थाना परिसर में लगी गुंडा परेड, पुलिस ने दी सख्त निगरानी की चेतावनी.
रील्स बनाने का जुनून पड़ा भारी! नवादा आरटीओ की गाड़ी के सामने पिकअप दौड़ाता रहा चालक, काट गया 42 हजार का चालान
🔥 कल तक जिनके खिलाफ चुनावी मैदान में थे, आज उन्हीं के साथ एक ही राजनीतिक मंच पर नजर आ रहे हैं! अब समझ आया राजनीति का असली खेल?

बिहार की राजनीति में एक बार फिर ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जो बहुत कुछ सोचने पर मजबूर करता है.

निर्दलीय विधान पार्षद (MLC) वंशीधर बृजवासी और राहुल राज बीजेपी में शामिल हो गए हैं. दोनों बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में भी शामिल हुए.

दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने विधान परिषद चुनाव में जेडीयू प्रत्याशियों को शिकस्त दी थी. लेकिन अब राजनीतिक परिस्थितियां बदलीं और दोनों बीजेपी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.

अब जरा सोचिए...

कल तक चुनावी मुकाबला, राजनीतिक विरोध और अलग-अलग रास्ते थे. आज राजनीतिक साथ बदल गया. यही राजनीति की खासियत है. यहां न कोई समीकरण हमेशा के लिए रहता है और न ही राजनीतिक रिश्तों की तस्वीर एक जैसी रहती है.

लेकिन हम और आप क्या करते हैं?

कभी किसी नेता के समर्थन में तो कभी किसी के विरोध में अपने ही दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों से बहस करने लगते हैं. कई बार तो राजनीतिक विचारधारा के कारण वर्षों पुराने संबंधों में भी कड़वाहट आ जाती है.

इसलिए एक बात गांठ बांध लीजिए...

नेताओं की राजनीति में गठबंधन बदलेंगे, पार्टियां बदलेंगी, समर्थक बदलेंगे और राजनीतिक समीकरण भी बदलेंगे. लेकिन अपने व्यक्तिगत रिश्तों को राजनीति की भेंट मत चढ़ाइए.

किसी नेता के लिए अपना दोस्त मत खोइए. किसी पार्टी के लिए अपने रिश्तेदार से दुश्मनी मत पालिए.

क्योंकि राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता, लेकिन जिंदगी में अच्छे रिश्तों की अपनी अहमियत होती है.

आखिर में बस इतना ही...

नेताओं को राजनीति करने दीजिए, आप अपने संबंध बचाकर रखिए!

<nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार_की_राजनीति nis:value=बिहार_की_राजनीति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jdu nis:value=JDU nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वंशीधर_बृजवासी nis:value=वंशीधर_बृजवासी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राहुल_राज nis:value=राहुल_राज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनीतिक_समीकरण nis:value=राजनीतिक_समीकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बदलती_राजनीति nis:value=बदलती_राजनीति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रिश्ते_बचाइए nis:value=रिश्ते_बचाइए nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सामाजिक_संबंध nis:value=सामाजिक_संबंध nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राजनीति_और_समाज nis:value=राजनीति_और_समाज nis:enabled=true nis:link/>
गंगोत्री के अलखनंदा में भारी बर्फबारी
जीत के बाद भावुक हुए स्नातक MLC नीरज कुमार
गुंजन सिंह
एटीएम में कार्ड फंसने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नवादा के दो युवक गिरफ्तार
धनबाद पुलिस की कार्रवाई; पिन देखकर कार्ड हासिल करने और खाते से रुपये निकालने का आरोप, ज्वेलर्स व बाटा दुकान में भी की खरीदारी
धनबाद/नवादा. एटीएम में कार्ड फंसने पर मदद करने का झांसा देकर लोगों के बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का धनबाद पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में बिहार के नवादा जिले के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के लखमोहना गांव निवासी नीतीश कुमार (26) और नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निवासी सौरभ कुमार (24) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, दोनों पर एटीएम कार्डधारकों का गोपनीय पिन देखकर कार्ड हासिल करने और फिर उससे नकदी निकालने तथा दुकानों में खरीदारी करने का आरोप है.