शिवपुरी नगर: बेहटा में खेत में रास्ते को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, एसपी से की गई शिकायत
पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेहटा गांव के रहने वाले श्यामलाल धाकड़ पुत्र ताराचंद्र धाकड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत में से रास्ते को लेकर उसका विवाद पड़ोसी से हो गया था। जिसमें तीन लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होंने पोहरी थाने में की पर कार्यवाही ना होने के चलते आज एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।