शिवपुरी नगर: झांसी तिराहा क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार हुई चोरी, घटना सीसीटीवी में हुई कैद; जीपीएस किया डीएक्टिवेट
शिवपुरी शहर के झांसी तिराहा क्षेत्र से गुरूवार की रात घर के बाहर खड़ी कार अज्ञात चोर चुरा कर ले गए। बता दें कि चोर अन्य कार में सवार होकर आये थे। 10 मिनिट के भीतर चोरों द्वारा कार को चुरा लिया गया। इतना ही नहीं अगले तीन मिनिट के भीतर चोरों ने कार का जीपीएस डिएक्टिवेट कर दिया। जिससे कार की लोकेशन ट्रेस न हो सके।