शिवपुरी नगर: ग्वालियर में मुस्लिम समाज के पैगंबर मोहम्मद साहब पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, समाज के लोगों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी शहर के मुस्लिम समाज के लोग आज एकत्रित होकर डीएम के पास पहुंचे। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। जिससे मुस्लिम समाज में काफी आक्रोश है। जिस पर कार्यवाही के लिए उन्होंने आज शिवपुरी कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।