शिवपुरी नगर: गुना बायपास पर बारिश के कारण उखड़कर रोड पर गिरा पेड़, घंटों यातायात रहा बाधित
शहर में कल से लगातार हो रही बारिश के कारण आज गुना बाईपास पर रोड किनारे लगा एक पेड़ उखड़कर रोड पर भरभरा कर आकार गिर गया। जिस समय पेड़ गिरा उस समय रोड़ पर यातायात चालू था। गनीमत रही जिस समय पेड़ गिरा उस समय वहां रोड पर कोई वाहन या राहगीर मौजूद नही था, वरना दुर्घटना हो सकती थी। वही रोड पर पेड़ गिरने से दोनों साइड वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।