शिवपुरी जिले के पत्रकार आज एकत्रित होकर एसपी के पास पहुंचे हैं। जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पत्रकारों पर काफी अत्याचार हो रहे हैं। जिसको लेकर आज उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा है। जिसमें उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाने की मांग की है।