घाटशिला: घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में गणतंत्र दिवस की तैयारी पर एसडीओ ने की बैठक
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार की दोपहर ढ़ाई बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार घाटशिला में अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी के अलावा विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोग शामिल थे। एसडीओ सुनील चंद्र ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर निर्देश दिया।