घाटशिला: घाटशिला कॉलेज में मनाया गया संताली भाषा सम्मान दिवस, शामिल हुए पद्मश्री जानुम सिंह सोय
घाटशिला कॉलेज में संताली विभाग द्वारा समारोहपूर्वक संताली भाषा सम्मान दिवस मंगलवार की दोपहर 3 बजे संपन्न हुई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जानुम सिंह सोय शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने की। संताली भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल हुई। तब से 7 जनवरी को संताली भाषा सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है।