घाटशिला: घाटशिला प्रखंड के पौराणिक स्थल बाबा भैरव थान दामपाड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह हुआ
घाटशिला प्रखंड अंतर्गत सुप्रसिद्ध पौराणिक स्थल बाबा भैरव थान दामपाड़ा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह बुधवार की शाम 4 बजे संपन्न हुई। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज हम सभी को मिलकर विकास का नया अध्याय लिखना होगा।