घाटशिला: बीडीएसएल महिला महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत, छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा
घाटशिला प्रखंड स्थित कसीदा में बीडीएसएल महिला महाविद्यालय में गुरुवार की दोपहर 2 बजे अभिनंदन सह सम्मान समारोह संपन्न हुई। समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता तथा निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन उपस्थित थे। महाविद्यालय प्रबंधन कमेटी के द्वारा मंत्री को माल्यार्पण एवं मोमेंट तो देकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने लोगों को संबोधित किया।