घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम के मांझी परगना महाल ने एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र को वन पट्टा दावेदारों की सूची सौंपी
पूर्वी सिंहभूम मांझी परगना महाल की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र के कार्यालय में वन पट्टा से संबंधित दावेदारों की सूची साथ ही पुनर्गठित वन अधिकार समिति की सूची बुधवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मांझी परगना महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने बताया कि 17 दिसंबर को 14 गांव के 140 दावेदारों की सूची दी गई थी।