बगोदर: बेको में एमएमडीआर विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक हुई
बगोदर प्रखंड के बेको में एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में गुरुवार की शाम छह बजे झामुमो बगोदर प्रखंड ईकाई की बैठक हुई। बैठक में बगोदर विधानसभा के झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल ने कहा कि जल, जंगल, जमीन और झारखंड के खनिज संसाधनों पर यहां के लोगों का अधिकार सर्वोपरि है।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बंधन महतो ने किया।