कुलपहाड़: महोबकंठ में पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
थाना महोबकंठ पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में 27 वर्षीय हिमांशू गुप्ता पुत्र बालकिशन, निवासी हरपालपुर, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त मु0 परिवाद संख्या 172/2019 से संबंधित मामले में वारंटी था। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेशी के लिए भेजा।