जवाहर पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
सलूणी। जवाहर पब्लिक स्कूल सलूणी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में NHPC के कार्यपालक निदेशक आदरणीय एम.एल. शर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर बीडीसी वाइस चेयरमैन मदन ठाकुर जी तथा समाजसेवी एवं SMC अध्यक्ष अंजू धीमान जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
इस सफल आयोजन के लिए स्कूल के MD मुकेश शर्मा जी एवं समस्त स्कूल प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
🎤 Live: Suneel Pahadi
📰 Pahadi News – सुनील पहाड़ी
#JawaharPublicSchoolSalooni #AnnualPrizeDistribution #Salooni #Chamba #PahadiNews #SuneelPahadi
Chamba, Chamba | Nov 15, 2026