शाहबाद: सहिजना मजरा रोहतापुर की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती ने पेट दर्द से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी की
मंझिला थाना क्षेत्र के सहिजना मजरा रोहतापुर की रहने वाली एक युवती ने पथरी के कारण पेट दर्द से परेशान होकर कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने सुबह के वक्त जब युवती को गायब देखा तो उसके कमरे में जाकर देखा वह फांसी पर लटक रही थी। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।