मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेराल के रेजो गांव में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, तीन बारातियों को लगी गोली, चैनपुर में हुआ इलाज
पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल थाना क्षेत्र के रेजो गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग होने पर तीन बारातियों को गोली लग गई। गोली उनके पैर में लगी। सभी का इलाज पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर के एक निजी अस्पताल में किया गया। हालांकि सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस के सहयोग से मेराल और गढ़वा पुलिस जख्मी को अपने साथ ले गई है।