उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा अंबेडकर नगर में विधवा महिला के घर में दो लोगों ने की मारपीट
उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा अंबेडकर नगर में 65 वर्षीय विधवा महिला प्रभावती देवी के घर में घुसकर पड़ोस के कुछ लोगों ने उनकी बेटी और नतीनी को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में पीड़ित महिला प्रभावती देवी के आवेदन पर अपने पड़ोसी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।