उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र में श्यामपुर बाजार जा रहे किशोर को बेल्ट और डंडे से पीटा गया
उचकागांव के श्यामपुर बाजार में अपने घर से कापी-कलम खरीदने जा रहे एक 17 वर्षीय किशोर को गांव के कुछ युवकों ने पकड़ कर सुनसान खेत में ले जाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। वहीं विरोध करने पर बेल्ट और बांस के डंडा से जमकर पिटाई की गई। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। मामले में घायल के माँ के आवेदन पर गांव के दो लोगो पर प्राथमिकी दर्ज।