उचकागांव: उचकागांव के दहीभाता तकिया टोला में निर्माणाधीन घर में हिस्से को लेकर तीन लोगों की पिटाई
उचकागांव के दहीभाता तकिया टोला में निर्माणाधीन घर में हिस्सा लेने को लेकर पट्टीदारों ने गांव के 60 वर्षीय हरीश मियां को लाठी-डंडे व चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई उनकी पत्नी हसीबनी बीवी और बेटा शौकत अली की भी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान आरोपितों ने महिला के गले में पहने सोने की चेन, बाली और दुकान में रखे तीस हजार रुपये नगद छिन लिये गए।