उचकागांव: उचकागांव के सांखे बाजार में स्कूटी पर 134 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे बाजार में गस्ती के क्रम में पुलिस ने कवही गांव की तरफ से आ रही एक स्कूटी से 134 बोतल देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के नेरुई गांव के अरुण कुमार और भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव के शहाबुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है।