उचकागांव: उचकागांव के झीरवां गांव में विद्यालय में युवक की रहस्यमय मौत, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां गांव के पूरब चंवर में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के खाली पड़े भवन में लगभग 25 वर्षीय युवक साबिर अली की रहस्यमय मौत मामले में अज्ञात के विरुद्ध यूडी प्राथमिकी कराई गई है। अपने आवेदन में मृतक साबिर अली के बड़े भाई साकिर ने आरोप लगाया है कि रात उनका भाई पैदल ही घर से गए थे। अगले सुबह युवक का शव बरामद हुआ था।