उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां में युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम
उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवा गांव के पूरब चंवर में स्थित विद्यालय के भवन में लगभग 25 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में पुलिस ने गांव के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।