📍 गैस पाइपलाइन योजना की समीक्षा; विस्तृत कार्ययोजना एवं विभागीय समन्वय के निर्देश
🔹 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में IOCL के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने की प्रस्तावित योजना की समीक्षा की गई।
📋 पाइपलाइन के मार्ग, कुल लंबाई, खुदाई स्थलों एवं कार्य निष्पादन की समयसीमा सहित विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।
🤝 पथ निर्माण विभाग एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण करते हुए कार्य को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
#GasPipeline #IOCL #InfrastructureDevelopment #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद