बडोनी: ग्राम उर्दना में महिला के साथ उसके जेठ ने की छेड़छाड़, बसई पुलिस ने पति और जेठ पर मामला दर्ज किया
Badoni, Datia | Mar 12, 2025 दतिया के बसई थाना क्षेत्र के ग्राम उर्दना में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ और पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बुधवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय पीड़िता खनियाधाना में अपने पति के साथ रहती है। वह 30 जनवरी को अपने गांव किसी काम से आई थी। इस दौरान घर पर अकेला पाकर जेठ ने उसके साथ छेड़छाड़ की।