बडोनी: ग्राम सोनागिर में मेले के दूसरे दिन जैन मंदिरों से रथयात्रा निकाली गई, अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
Badoni, Datia | Mar 15, 2025 दतिया के ग्राम सोनागिर में होली पर लगने वाले वार्षिक मेले के दूसरे दिन जिनालयों से रथयात्रा निकाली गई। वहीं इस दौरान अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं रथ यात्रा में होली खेले मुनिराज अकेले वन में.......डोली ले चल सोनागिर की पहाडी पर दर्शनों को.... जैसे बैड की धुन पर भजनो पर पुरूष और महिलाएं जमकर महिलाएं व पुरुष झूमते नजर आए।