बडोनी: ग्राम मलक पहाड़ी में मामूली विवाद को लेकर दो लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Badoni, Datia | Mar 14, 2025 ग्राम मलक पहाड़ी में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। जिसको लेकर पीड़ित युवक ने गोराघाट थाने पहुँचकर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कराया हैं। शुक्रवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित युवक विनोद कुमार पुत्र कैलाश साहू के साथ मामूली विवाद को लेकर आरोपी अजय झां व अंकित झां ने मारपीट कर दी।