सागर नगर: कैंट थाना पुलिस ने ऑटो से अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
कैन्ट थाना पुलिस ने दो दिन पहले एक आटो से आठ पेटी अवैध शराब जब्त की थी। लेकिन कार्रवाई के पहले ही आरोपी आटो छोड़कर भाग गया था। उस समय पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है।