सागर नगर: साहब गांव के दबंग ने किसान के खेत पर कब्जा कर ट्रैक्टरों से मिट्टी निकालने की शिकायत, किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचा
नरयावली थाना अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी खुर्द से किसान तुलसीराम यादव मंगलवार दोपहर 1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां जनसुनवाई में शिकायत की है कि उनके खेत पर गांव के ही दबंग बृजेश उर्फ़ हल्ले यादव ने जबरन कब्जा कर खेत से अवैध रूप से मिट्टी निकाल रहा है। जिसकी शिकायत थाने से लेकर आईजी तक कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। मामले में कार्रवाई की जाए।