सागर नगर: घनोता खुर्द के विस्थापित कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, डूब क्षेत्र में पुनर्वास की मांग की
सागर जिले के कैथ मध्यम सिंचाई परियोजना अंतर्गत ग्राम हनौता खुर्द पूर्णता डूब क्षेत्र में आ रहा है। इस गांव के जो विस्थापित परिवार है वह इकट्ठा होकर मंगलवार दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में आने के चलते हम लोगों को जो रहने के लिए जगह दी गई है उसे जगह पर मूलभूत सुविधाएं नहीं है।