सागर नगर: उचित मूल्य राशन दुकान पर मिलने वाले नमक में मिट्टी और रेत, युवक ने जनसुनवाई में की शिकायत
मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बांदरी के रहने वाले अभिषेक राय कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान पर जो वन्या प्लस नमक गरीबों को दिया जा रहा है इस नमक में मिट्टी और रेत के कण निकलते है, नमक को अगर पानी में घोलेंगे तो पानी के नीचे रेट और पूरा पानी मटमैला हो जाता है यह नमक खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पढ़ने की आशंका है।