सागर नगर: अमावनी से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के दौरान उनके मकानों को न तोड़े जाने की मांग की
ग्राम अमावनी में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जा रहा है जिसको लेकर वहां पर रह रहे लगभग 100 परिवार को अपना निर्माण हटाने को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। जिसको लेकर बड़ी संख्या में महिला पुरुष इकट्ठा होकर मंगलवार दोपहर 12:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और उनके मकानों को ना तोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर गांव के आजू-बाजू भी बनाया जा सकता है।