सागर नगर: साई वाटिका कॉलोनी में घर में मिला जहरीला रसेल वाइपर सांप, स्नेक कैचर बबलू पवार ने पकड़ा
साई वाटिका में रहने वाले अमरदीप तिवारी के घर में सोमवार रात 8 बजे सांप दिखने से हड़कंप मच गया तुरंत ही परिजनों ने सूचना स्नेक कैचर बबलु पवार को दी। बबलु पवार मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सांप घर के पोर्च के गमले में था सांप पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और सांप को सुरक्षित पकड़ लिया उन्होंने बताया यह रसेल वायपर प्रजाति का जहरीला सांप हैं।