मनोहरथाना: मनोहरथाना नगर पालिका ने शुरू की निशुल्क पार्किंग सेवा
मनोहरथाना नगर पालिका ने आगामी त्योहारों पर कस्बे में भीड़ भाड़ व जाम से बचने के लिए अकलेरा रोड़ पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पुराने भवन हुए व हरनावदाशाहजी रोड़ पर वन विभाग कार्यालय में निशुल्क दोपहिया वाहन पार्किंग सेवा शुरू की। जिसके चलते कस्बे में दो पहिया वाहन से लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।