माड़ोगढ़ में माटी गणेश निर्माण प्रशिक्षण सम्पन्न
गणेश चतुर्थी को पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माड़ोगढ़ में सेक्टर स्तरीय माटी गणेश-सिद्ध गणेश निर्माण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षक श्री राकेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के मार्गदर्शन में शिक्षक-शिक्षिकाओं, परामर्शदाताओं, सीएम इंटर्न एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों से प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से बचने तथा मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर घर पर ही विसर्जन करने की अपील की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla