जमुई: तेतरिया टांड़ गांव में घरेलू विवाद के चलते महिला ने खाई चूहा मारने वाली दवा, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 13, 2025 जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया टांड़ गांव में घरेलू विवाद को लेकर नागेश्वर उर्फ नवल रविदास की पत्नी सुनीता देवी ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। काफी देर के बाद जब सुनीता देवी की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन द्वारा आनन फ़ानन में सुनीता देवी को मंगलवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।