जमुई: भुरकुंडा गांव से उत्पाद विभाग ने 10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया, स्वास्थ्य जांच कराई गई
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 उत्पाद विभाग द्वारा शराब के विरुद्ध की जा रही छापेमारी के दौरान सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम 6:30 बजे बरहट प्रखंड के भुरकुंडा गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान मुन्नू लाल हेंब्रम के घर से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया और उनकी पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एएसआई रौशन कुमार द्वारा की गई है।