जमुई: ख़ैरा मोड़ स्थित NH 333 पर बने गड्ढों से नाराज विधायक श्रेयसी सिंह ने मौके से फोन कर अधिकारियों को लगाई फटकार
Jamui, Jamui | Aug 12, 2025 जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे NH 333 सड़क का निरीक्षण करने ख़ैरा मोड़ पहुंची, जहां टूटी-फूटी सड़कों की स्थिति देखकर मौके से ही फोन कर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और फौरन इसकी मोरम्मति करवाने की बात कही। इस दौरान समर्थकों के अलावा स्थानीय लोगों की भी भीड़ लगी रही और सड़क पर बने गड्ढे से हो रही परेशांनी से अवगत कराया।