चांडिल: भारी बारिश से चांडिल के रेयारदा में 4 कच्चे मकान धंसे, परिवार खुले आसमान के नीचे
लगातार हो रही भारी बारिश से चांडिल प्रखंड के मातकामडीह पंचायत के रेयारदा गांव में चार कच्चे मकान धंस गए।पीड़ितों में रामसिंह सरदार,बुधराम सरदार,जादु लोहार और गोपाल सरदार शामिल हैं।ग्रामीणों के अनुसार तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मिट्टी के मकानों की दीवारें कमजोर होकर