मड़ावरा: कुशमाड़ में तालाब में नहाते समय पानी में डूबे लड़के की मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई जान
कुशमाड़ गाँव में तालाब में नहाते समय पानी मे डूबे लड़के की मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाकर जान बचा ली। बताया गया है कि सोमवार को सुवह करीब 8 बजे लड़का तालाब में नहाने गया था कि अचानक गहरे पानी में डूब गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने देखा और गहरे पानी से निकालकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद लड़के को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया।