पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा गुम अपहृत नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में देहात थाना पुलिस द्वारा अपहृत 2 नाबालिक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया है। दोनों नाबालिक बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।