टीकमगढ़: कुड़याला गांव के पास बाइक दुर्घटना में चार घायल, तीन जिला अस्पताल में भर्ती
कुड़याला गांव में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों के नाम बालकिशन, दीपा और बलदी बताए गए हैं। वहीं एक घायल व्यक्ति को मामूली चोट आई है। परिजन ने बताया कि परिवार के लोग कुड़याला गांव के पास एक निमंत्रण में थे, सड़क किनारे खड़े हुए थे इसी दौरान एक बाइक चालक ने बाइक से टक्कर मार दी जिससे 4 लोग घायल हो गए।