टीकमगढ़: फुटेर चक्र 2 गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से एक महिला हुई घायल, कार्रवाई को लेकर कलेक्ट्रेट में दिया आवेदन
मंगलवार को फुटेर चक्र 2 निवासी अंगूरी नाम की महिला अपने पति के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी इसी दौरान चार पहिया वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। चालक के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया गया है।