टीकमगढ़: टीकमगढ़ में प्लांट में खराबी के कारण रुकी गैस सिलेंडर की सप्लाई, एजेंसी पर लगी लंबी कतार
टीकमगढ़ में पिछले तीन दिनों से रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान है। बुधवार को कलेक्टरेट रोड स्थित गैस एजेंसी पर खाली सिलेंडर लेकर लोगों की लंबी कतार देखी गई। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक सप्ताह पहले गैस सिलेंडर बुक करने के बावजूद होम डिलीवरी नहीं हुई। 3मई को आए आंधी तूफान से गैस प्लांट में खराबी आ गई।