टीकमगढ़: प्रशासन गांव की ओर योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई हुई आयोजित, नोडल अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।