टीकमगढ़: कुंवरपुरा के पास बाइक दुर्घटना में दो घायल, एक किशोर जिला अस्पताल में भर्ती
कुंवरपुरा के पास दो लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। घायलों के नाम पीयूष और हर्ष बताए गए हैं जो साईपुरम कॉलोनी के निवासी हैं। परिजन ने बताया कि दोनों बाइक से ढोंगा दाल मील के आसपास से घर आ रहे थे, रास्ते में कुंवरपुरा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दोनों घायल हो गए।