बिंदकी: दौलतियापुर गांव में नए खंड शिक्षाअधिकारी का स्वागत किया गया, स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई विदाई
फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लॉक क्षेत्र के दौलतियापुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को दिन में लगभग 1:00 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में नए खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार का स्वागत किया गया तथा कानपुर जनपद के सरसौल ब्लॉक के लिए स्थानांतरित हुए खंड शिक्षा अधिकारी पवन द्विवेदी को विदाई दी गई। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी व शिक्षक रहे।