फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे में शुक्रवार को दिन में करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला मंजू देवी यादव उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी समर सिंह यादव निवासी ग्राम गोकुलपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गई। घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।