फतेहपुर जनपद के बिंदकी-भवानीपुर मार्ग में जय गुरुदेव मंदिर के समीप गुरुवार की रात 9:30 बजे चार पहिया वाहन ने नवल पटेल उम्र 50 वर्ष दिलावलपुर कोतवाली बिंदकी की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नवल पटेल की बाइक आगे जा रही नंदकिशोर निवासी दिलावलपुर की बाइक से जा टकराई। दुर्घटना में नवल पटेल तथा दूसरी बाइक में नंदकिशोर के साथ सवार उनकी पत्नी घायल हो गई।