दमोह: सतपारा में 11 केवी लाइन का सुधार कार्य करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप
Damoh, Damoh | Jun 6, 2025 दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत आने वाले सतपारा में आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे 11 के वी की लाइन में कार्यरत इमलाई निवासी कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद परिजनों की मदद से पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौजूद डॉक्टर ने इमलाई निवासी अजय पिता घूमन अहिरवार को मृत घोषित कर दिया।